अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में बिहार को गोल्ड मेडल Posted by UMSAS in Events, Notice 19 Nov 2014 बिहार के खाते में एक और स्वर्णिम पन्ना जुड़ गया है। दिल्ली में 14 नवंबर से चल रहे भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में बिहार पैवेलियन (मंडप) को सर्वश्रेष्ठ घोषित किया गया है। इसे गोल्ड मेडल के साथ प्रथम पुरस्कार देने का निर्णय हुआ है। यह मेला 1983 से हर साल आयोजित हो रहा है, पर पहली बार यह उल्लेखनीय उपलिब्ध हाथ आई है। मेले का समापन 27 नवंबर को होगा।बिहार मंडप की जिम्मेदारी इस बार सूबे के उपेन्द्र महारथी शिल्प अनुसंधान केन्द्र को दी गई थी। no comments